फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Celebrations in schools after exam results

Kaithal News: परीक्षा परिणाम के बाद स्कूलों में मनाया जश्न

Thu, 15 May 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 15 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Celebrations in schools after exam results
कैथल। एचबीएसई सहित सीबीएसई का परीक्षा परिणाम आने के बाद मंगलवार को दूसरे दिन भी जिलेभर के स्कूलों में जश्न मनाया गया। इस मौके पर जिले के स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इनमें सरकारी सहित निजी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। परीक्षा परिणाम आने के बाद पहले दिन तो अधिकतर स्कूलों में सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम निकाला नहीं जा सका था, लेकिन दूसरे दिन सभी विद्यार्थियों का परिणाम निकाल लिया गया। परिणाम निकलने के बाद विद्यार्थी अपना परिणाम देखने के बाद खुशी से झूम उठे। संवाद
विज्ञापन

अखिल भारतीय स्कूल के 60% विद्यार्थियों को मिली प्रथम श्रेणी

कैथल। अखिल भारतीय स्कूल के विद्यार्थियों ने 10वीं के वार्षिक परिणाम में कुल 60 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी हासिल की है। छात्रा वंशिका ने 89 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। कार्तिक दुआ ने 85 प्रतिशत अंक हासिल करके स्कूल में दूसरा स्थान अर्जित किया। वही, छात्र अभिषेक नैन ने 80 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


माता गुजरी पब्लिक स्कूल में 10वीं में माफी देवी रही प्रथम

सीवन। माता गुजरी पब्लिक स्कूल कांगथली की छात्राओं ने 10वीं के सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधक परविंदर कौर ने बताया कि उनके स्कूल की छात्रा माफी देवी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करके पहला स्थान प्राप्त किया है। सोनम ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल में दूमरा स्थान प्राप्त किया। एंजल आदीवाल 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तीसरे स्थान पर रही। बच्चों के इस शानदार रिजल्ट पर स्कूल में हर्षोल्लास का वातावरण है। स्कूल प्रबंधक परविंदर कौर व प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार ने बच्चों के उनके शानदार प्रर्दशन के लिए उनको और उनके अभिभावको अविभावकों को वहुत-बहुत बधाई दी। संवाद


अर्थशास्त्र में तीन छात्राओं ने किए शत प्रतिशत अंक हासिल

कलायत। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कलायत का एचबीएसई की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्राचार्य राम गोपाल शर्मा ने बताया की स्कूल की 70 छात्राओं ने परीक्षा दी थीं, जिसमेंं से 23 छात्राओं ने मेरिट सूचि में अपना नाम दर्ज करवाया। वाणिज्य संकाय की परीक्षार्थी कुल आठ छात्राएं थीं जिनमें से सीमा, अंजलि व कर्मजीत ने अर्थशास्त्र में 100 में से 100 अंक हासिल किए। छात्रा खुशप्रीत कौर ने 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 451 अंकों के साथ 90.02 प्रतिशत के साथ मानसी स्कूल में दूसरे व 450 अंकों के साथ 90.0 प्रतिशत अंक के साथ तमन्ना तीसरे स्थान पर रही। अर्थशास्त्र विषय के प्राध्यापक विश्व प्रताप राणा ने छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed