फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Celebration on the birth anniversary of Maharaja Shur Saini

Kaithal News: महाराजा शूर सैनी की जयंती पर धूम

Sat, 21 Dec 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 21 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Celebration on the birth anniversary of Maharaja Shur Saini
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर में शुक्रवार को महाराजा शूर सैनी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने महाराजा शूर सैनी की प्रतिमा, चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कहा कि उन्होंने सर्वजन सुखाय और सर्वजन हिताय की नीति पर चलकर समाज को सही रास्ता दिखाया था।

शहर के गांधी नगर में महाराजा शूर सैनी सेवा समिति व चंदाना गेट पर सैनी सामाजिक एवं शिक्षा समिति की अगुवाई में सैनी स्कूल में भंडारा लगाया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों व बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह हवन का आयोजन कर महाराजा शूर सैनी को नमन किया।
विज्ञापन


गांधी नगर में लगातार 11 वर्षों से जयंती मनाई जा रही है और भंडारा लगाया जाता है। गांधी नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की अध्यक्ष ज्योति सैनी ने भी विशेष रूप से महाराजा शूर सैनी को नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी को एकता का संदेश भी दिया। मुनीष कठवाड़ ने संदेश में कहा कि महापुरुष किसी एक समाज के नहीं बल्कि पूरे समाज के होते हैं। इसीलिए सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। ज्योति सैनी ने कहा कि महाराजा शूर सैनी ने समाज को शिक्षित होने व एकता के साथ जरूरतमंदों को साथ लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया था। उनके पदचिह्नों पर चलते हुए सभी को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द रहना चाहिए। साथ ही बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाकर सफल बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

वक्तओं ने कहा कि हमें शूर सैनी के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। सैनी समाज आज उनकी नीतियों पर चलते हुए मेहनत एवं लगन से आगे बढ़ रहा है।

जयंती कार्यक्रम में कैथल के अलावा गांव से भी सैकड़ों सैनी समाज के लोग पहुंचे थे। सभी ने महाराजा शूर सैनी के पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा ली। इस मौके पर पार्षद मोनू सैनी, लक्ष्मण सैनी, देवीदयाल सैनी, टेकचंद सैनी, कृष्ण लाल सैनी, रूपचंद सैनी, रामस्वरूप सैनी, ओमप्रकाश सैनी, मोहन लाल सैनी, बलवंत सैनी आदि उपस्थित रहे।

समाज के लोगों ने नमन कर बांटा प्रसाद

कैथल। चंदाना गेट स्थित महाराजा शूर सैनी के स्मारक पर समाज के लोगों ने नमन किया और वहां पर प्रसाद वितरित किया। सैनी सामाजिक एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रो. सीबी सैनी ने बताया कि 20 दिसंबर को महाराजा शूर सैनी की जयंती का कार्यक्रम वर्षों से मनाया जा रहा है। समाज के लोगों का भी इसमें बढ़-चढ़कर योगदान रहता है।

महाराजा शूर सैनी की जयंती मनाने का उद्देश्य है कि हमें व आने वाली पीढ़ई के बच्चों को उनके विचारों व सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी मिले, ताकि उनके पदचिन्हों पर चलते हुए हम अपना व आसपास के लोगों के भला कर सकें।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर जगरूप सैनी व उनकी पत्नी लाजवंती देवी ने शिरकत की। इस मौके पर उपप्रधान संजीव सैनी, महासचिव राजेश सैनी, सहसचिव दिनेश सैनी, कोषाध्यक्ष हरीश सैनी, प्रबंधक लालचंद सैनी, राजेश उर्फ जस्सी, स्कूल प्रधानाचार्य गुरचरण सिंह भुलर, पूर्व प्रधान वीरभान सैनी, भगत राम सैनी, बलबीर सैनी, कृष्ण सैनी, पार्षद राज सैनी, पार्षद लीलू सैनी, पार्षद रामफल सैनी, पार्षद रिंकू सैनी, प्रकाश मास्टर,विलायती राम सैनी, हुकुम चंद सैनी, सरूप सैनी, श्याम लाल सैनी, रामजी कैटरिंग, महावीर सैनी, हन्नी सैनी, अशोक सैनी, अवतार सैनी सहित अन्य समाज के लोग शामिल रहे। संवाद



सैनी धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन

सीवन। महाराजा शूर सैनी की जयंती सैनी धर्मशाला में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में सबसे पहले महाराजा शूर सैनी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए और उसके पश्चात हवन किया गया। इस मौके पर प्रधान पाली सैनी, पूर्ण सैनी व सतीश सैनी ने बताया कि महाराजा शूर सैनी किसी एक विशेष जाति के नहीं थे, वे सभी धर्मों को मानने वाले थे। उन्होंने कहा कि महाराजा शूर सैनी को सच्ची श्रद्धांजलि केवल ओर केवल शिक्षा को बढ़ावा देकर दी जा सकती है। इस मौके पर रामकुमार सैनी, संजय सैनी नंबरदार, बंटी सैनी, चानन सैनी, अजय सैनी, कर्मा सैनी, सोनू सैनी, सुरेश सैनी, बिंदी सैनी, राजकुमार सैनी, आजाद सुरेश सैनी, सुनील सैनी, शिवलाल सैनी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed