फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CCTV captures youth's fatal beating, four accused on the lookout

Kaithal News: सीसीटीवी में कैद हुई युवक की जानलेवा पिटाई, चार आरोपियों की तलाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
CCTV captures youth's fatal beating, four accused on the lookout
कलायत। कलायत में एक युवक पर चार युवकों की ओर से किए गए जानलेवा हमले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पहले बाइक सवार युवक का रास्ता रोकते दिखाई देते हैं। इसके बाद वे युवक के साथ मारपीट शुरू कर देते हैं। युवक बचने का प्रयास करता है लेकिन आरोपी लगातार उस पर हमला करते रहते हैं। वीडियो के अनुसार एक आरोपी युवक की बाइक को सड़क पर गिरा देता है जबकि अन्य उसे लात-घूंसों से पीटते हैं। इस दौरान एक युवक पास से पेवर ब्लॉक उठाकर लाता है और घायल के सिर पर कई वार करता है। अन्य आरोपी भी पीटाई करते हैं। हमला इतना गंभीर था कि युवक सड़क पर बेसुध होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी उसके ऊपर मोटरसाइकिल गिराकर मौके से भाग गए। युवक के साथ मौजूद उसके साथी को आरोपियों ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। साथी ने मोटरसाइकल हटाकर परिजनों को सूचना दी जिसके बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दो दिन पहले कलायत निवासी अनुकूल पर यह हमला हुआ था और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कलायत थाना एसएचओ सुभाष चंद ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापा मारा जा रहा है। मामले की गंभीरता से जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed