फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CCTV cameras installed at the gates of Anaj Mandi

अनाज मंडी के गेटों पर लगाए सीसीटीवी कैमरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras installed at the gates of Anaj Mandi
कैथल। अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद का कार्य एक अक्तूबर से शुरू होगा। खरीद के मार्केट कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नई अनाज मंडी में किसानों के लिए तीन गेट बनाए जाएंगे। अतिरिक्त अनाज मंडी व पुरानी अनाज मंडी में एक गेट बनाया जाएगा। इन सभी गेटों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था रहेगी, ताकि गेट पास को लेकर किसानों को दिक्कत न आए।
विज्ञापन

वहीं बुधवार को किसानों को धान के अच्छे भाव मिले। 1509 किस्म का धान 3785 रुपये प्रति क्विंटल बिका। गत वर्ष 1509 किस्म के धान के दा 2800 से तीन हजार रुपये रुपये प्रति क्विंटल तक मिले थे। इस बार किसानों ने इस किस्म को ज्यादा रकबे में लगाया था, लेकिन बारिश के कारण नुकसान हुआ है। बुधवार तक 1509 व पीआर किस्म का एक लाख क्विंटल धान मंडी में पहुंचा है। इसमें से अभी केवल 10 हजार क्विंटल धान का उठान होना रह गया है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव सतवीर राविश ने बताया कि पीआर धान की आवक एक अक्तूबर से शुरू होगी। मंडी में जाम की स्थिति से भी निपटने के लिए व्यवस्था रहेगी। उठान नियमित रूप से होगा ताकि जाम न लगे। सरकारी खरीद की तैयारियां चल रही है। किसानों से भी अपील है कि धान को सुखाकर लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन किया अनाज मंडी का दौरा
कैथल। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांफेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने नई अनाज मंडी का दौरा किया। गर्ग ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान व आढ़ती परेशान हैं। अधिक बारिश के कारण किसानों की धान, कपास, बाजरा व गन्ना की फसलें बर्बाद हो गई हैं। प्रदेश में आठ लाख एकड़ खेती की जमीनों में जलभराव हुआ है। इस अवसर पर अनाज मंडी प्रधान श्याम लाल, उपप्रधान वीरभान जैन, व्यापार मंडल जिला प्रधान श्रवण गोयल, प्रदेश प्रचार मंत्री राजीव जैन, रामकुमार बंसल, शहरी प्रधान सचिन मित्तल, विजय कुमार, सचिन मित्तल मौजूद रहे। संवाद

बिजली, पानी की व्यवस्था बनाई
पाई। यहां की अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद के लिए तैयारी तेज हो गई है। मार्केट कमेटी के सचिव जोगिंद्र सिंह पेशिया ने बताया कि अनाज मंडी में बिजली, पानी की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से किसानों की धान की फसल की खरीद की जाएगी। गेट पास काटने की व्यवस्था कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed