फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CBSE's 12 class results declared

मेहनत लाई रंग, बारहवां पड़ाव पार

Thu, 29 May 2014 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Thu, 29 May 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
CBSE's 12 class results declared
कैथल। सीबीएसई बोर्ड द्वारा बुधवार को कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही बच्चों में बच्चों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। अच्छे अंक हासिल करने वाले बच्चे मिठाई लेकर स्कूलों में पहुंचे तथा स्टॉफ सदस्यों के साथ जमकर जशभन मनाया।
विज्ञापन


ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल की संजना ने मेडिकल में 96.8 प्रतिशत और नॉन मेडिकल में इसी स्कूल की मनीषा ने 96.8 प्रतिशत अंक लेकर जिले में अव्वल स्थान हासिल किया। वहीं कॉमर्स में आशिमा 96.6 प्रतिशत अंक लेकर अव्वल रहीं। उधर, आरकेएसडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के शुभम सिंगला ने 95.8 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। रोहित गोयल ने 95.6 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान झटका। कॉमर्स में पूजा गर्ग ने 94.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम और मानसी बंसल ने 93.8 अंक लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


मेडिकल और नॉन मेडिकल में ओएसडीएवी पब्लिक का दबदबा
बारहवीं में ओएसडीएवी स्कूल के छात्रों शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कुल 324 छात्रों ने बारहवीं की परीक्षा दी। जिसमें 82 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विज्ञान संकाय में संजना और मनीषा ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके अभिषेक ने द्वितीय व मधुर बंसल ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में आशिमा ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम और हिमांशी गुप्ता व निशा ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर कब्जा किया।

साक्षी ने 95.6 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं क्षेत्रीय निदेशिका सुमन निझावन ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे जाकर भी विद्यालय द्वारा प्रदत्त शिक्षा एवं संस्कारों का सदुपयोग करते हुए निरंतर उन्नति को प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन करें।

आरकेएसडी पब्लिक स्कूल के 62 बच्चे मेरिट में
कैथल। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शानदार रहा। विद्यालय से मेडिकल, नॉन मेडिकल व कॉमर्स ग्रुप से कुल 196 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 62 छात्रों ने मेरिट प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने जमकर जश्न मनाया। विद्यालय के 147 छात्रों फस्ट डिवीजन में परीक्षा पास की। छात्र शुभम सिंगला ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त प्रथम स्थान हासिल किया।। इंगलिश में अविजित, शुभम सिंगला, रेनू देवी, समर्थ गुप्ता, विशु राणा, चिराग सिंगला, मानसी, पूजा गर्ग, प्रियंका शर्मा, अमनजीत कौर व राधिका मक्कड़ ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यालय के चेयरमैन सतीश बंसल, प्रधान साकेत मंगल व अन्य सभी सदस्यों ने सभी छात्रों व उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी।

एमडीएन स्कूल का परिणाम शानदार
कलायत। एमडीएन स्कूल के कॉमर्स व विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। प्राचार्या सुनीता कंसल व निदेशक डा. विनोद कुमार ने बताया कि विद्यालय के 14 विद्यार्थियों ने मेधा सूची में स्थान पाया है। इनमें साहिल कुमार शर्मा कमालपुर 93.2 प्रतिशत अंक लेकर नॉन मेडिकल में कलायत ब्लाक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साहिल कुमार ने ही रसायन विज्ञान में पूरे जिला कैथल में 100 में से 100 अंक लिए हैं। राहुल बालू ने 89.6 प्रतिशत अंक लेकर मेडिकल में प्रथम और साहिल ने 89.4 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक एडवोकेट राजेन्द्र कुमार बताया कि इस बार 14 विद्यार्थियों ने मेरिट लेकर कलायत ब्लाक का नाम चमका दिया है। उन्होंने बताया कि इनके अतिरिक्त दस विद्यार्थियों ने 75 से 79 प्रतिशत तथा 20 विद्यार्थियों ने 60 से 74 प्रतिशत के बीच अंक पाकर विशेष उपलब्धि पाने वाले विद्यार्थियों में जगह बनाई है। शिक्षण संस्थान के प्राचार्य डा.विजय कंसल ने बताया कि सभी मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक समारोह कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षा भारती का परिणाम भी रहा अव्वल

शिक्षा भारती स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ कुल 21 विद्यार्थियों में से 10 ने मेरिट में स्थान पाया। विज्ञान संकाय में कृतिका ने 500 में से 448 अकं प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रूबी ने 441, तुषार ने 440, भूमिका व अजय ने 438, दीक्षा ने 434, नलिन ने 433, अंकित ने 424 व अंशुल ने 407 अंक प्राप्त करके अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन किया। कॉमर्स में पूजा ने 500 मेें से 456 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस कड़ी मेहनत पर प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह व चेयरमैन कुलदीप बिढ़ाण ने सबका अभिनंदन किया। प्रधानाचार्य जितेन्द्र सिंह ने कहा कि अच्छा परीक्षा परिणाम शिक्षकों व विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का नतीजा है।


चीका के डीएवी स्कूल में लड़कियां आगे

गुहला-चीका। डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चीका में इस बार भी लड़कियां लड़कों से काफी आगे रहीं। स्कूल के अनुसार, कॉमर्स ग्रुप की मन्नत गुप्ता ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके पहला स्थान हासिल किया। स्कूल के 23 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया है और कॉमर्स ग्रुप के बच्चों ने उच्च स्थान प्राप्त किए। कामर्स ग्रुप में ही स्वाति ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय व सलोनी गर्ग ने 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। प्रिंसिपल पूनम सिंह ने बताया कि नॉन मेडिकल ग्रुप में अतुल गोयल ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम, अभिषेक कुमार ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय और करनदीप वोहरा ने 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया है। आर्ट्स ग्रुप में भी विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त करते हुए सुरभि राणा ने 82.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम, वैशाली गर्ग ने 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय व अमनदीप कौर ने 79.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को एएन गोयल चेयरमैन एलएमसी, डा.रमेश लाल मैनेजर डीएवी स्कूल, क्षेत्रीय निर्देशिका सुमन निझावन, प्रिंसीपल पूनम सिंह ने बच्चों, अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed