फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CBRI to inspect soil errosin in Kaithal

दरकते मकानों और शहर का कारण खोजेगा सीबीआरआई

Wed, 30 Apr 2014 12:12 AM IST
कैथल
कैथल Updated Wed, 30 Apr 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
CBRI to inspect  soil errosin in Kaithal
कैथल। शहर के विभिन्न हिस्सों में आ रही दरारों एवं दरकते आशियानों के कारण ढूंढने का काम अब केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान करेगा।
विज्ञापन


नगर परिषद ने सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्ज इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) को इस बारे में पत्र लिखकर गुहार लगाई है कि शहर में लगातार आ रही लोगों के भवनों में दरारों का असली कारण का पता लगाया जाए, ताकि लोगों को इससे होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

कई इलाकों के भवनों में दरारें
पुराने शहर जिसे पहले सात दरवाजों के भीतर का इलाका माना जाता था, उसमें कई भवनों में दरारें आ रही हैं। मेन बाजार के निकट शास्त्री मार्केट, प्रेम गली, बोड़ान मोहल्ला, श्री मंजी साहिब गुरुद्वारे के पीछे के इलाकों सहित कई लोगों के भवनाें में दरारें आ रही हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा भी नगर परिषद को इस बारे में शिकायत मिलती रहती हैं। शिकायतों के बाद नगर परिषद एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जांच पड़ताल भी करते हैं। लेकिन कोई ठोस कारण इसका अभी तक नजर नहीं आया है। अक्सर लोग पेय जलापूर्ति पाइपलाइन के लीक होने का आरोप लगाते हैं तो कई लोग गंदे पानी के नालों की लीकेज इसका कारण बताते हैं। लेकिन असली कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पिछले साल भी एक घर में दरवाजा पूरी तरह से नीचे धंस गया था। जिसमें किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई कारण हैं जमीन के धंसने के
विशेषज्ञों के अनुसार शहर में जमीन के धंसने के कई कारण हैं। जिसमें जहां कई जगह पाइपलाइन लीक पाई जाती है। वहीं, शहर में धड़ल्ले से बिना किसी विशेष अनुमति के लगाए जा रहे सबमर्सिबल इसका एक सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। सरकारी क्षेत्रों ही 350 से ज्यादा सबमर्सिबल बताए जा रहे हैं। जबकि प्राईवेट कितने होंगे, इसका कोई आंकड़ा ही नहीं है। इन सबमर्सिबल पंप्स के माध्यम से पानी का अंधाधुंध दोहन हो रहा है।


जिस कारण भू-जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। सरकार द्वारा तो पीने के पानी की सुविधा के लिए ये लगाए जा रहे हैं, लेकिन निजी तौर पर थोड़ी सी जरूरत पर ही बिना अनुमति के सबमर्सिबल पंप लगा दिया जाता है। इसके अलावा पुराने समय में डाली गई पाइपलाइनें एवं सीवरेज की लाइनें भी जमीन के धंसने का एक बड़ा कारण हो सकता है। वहीं कोई पुरानी सुरंग भी इसके पीछे एक वजह मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed