{"_id":"6824f4f78481938b730aa0fb","slug":"caution-there-is-water-left-for-the-day-use-it-carefully-kaithal-news-c-18-1-knl1004-647029-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सावधान... आजभर का बचा है पानी, संभाल कर करें इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सावधान... आजभर का बचा है पानी, संभाल कर करें इस्तेमाल
Thu, 15 May 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 15 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पंजाब की ओर पानी कम किए जाने के बाद कैथल होकर गुजर रही सिरसा ब्रांच नहर में भी पानी कम हो गया था। गत आठ मई से 11 मई की अवधि में इस नहर में पानी पहुंचना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इस बार नहर के पानी आने में देरी के कारण फिलहाल जिले में तय समय पर पानी नहीं पहुंच सका है।
प्यौदा रोड और मानस रोड स्थित पानी के टैंकों में केवल वीरवार तक का ही पानी बचा है। ऐसे में शहर के लोगों को सलाह है कि पानी का प्रयोग संभालकर करें।
गौरतलब है कि जिले में 1350 क्यूसेक से अधिक पानी आता था, जो घटकर 400 रह गया है।
दूसरी ओर जनस्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को पानी पहुंचने का अनुमान जताया है परंतु यदि वीरवार को भी पानी नहीं पहुंचा तो लोगों को परेशानी होना तय है। इस समय केवल 20 एमएलडी लीटर पानी की टैंकों में बचा है। यदि नहर में पानी नहीं पहुंचा तो शहर के कई इलाकों में पीने की पानी की समस्या की आशंका है।
हालांकि जनस्वास्थ्य विभाग का दावा है कि टैंकों के पास बनाए गए ट्यूबवेलों से कार्य चलाया जा रहा है। कैथल शहर की 70 प्रतिशत से अधिक की आबादी नहरी पानी पर प्रभावित है। यदि पानी की कमी हुई तो शहर के लोगों काे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से सामान्य दिनों में शहर में करीब 32 से 33 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति प्रतिदिन दी जाती है, जो अब लोगों की मांग पर पानी की बढ़ती खपत को देखते हुए इसे बढ़ाकर 40 मिलियन लीटर प्रति दिन पानी की आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
प्रति व्यक्ति के अनुसार जलापूर्ति को देखें तो विभाग की ओर से शहर में सामान्य दिनों में 135 लीटर पानी प्रति व्यक्ति दिया जाता है। गर्मी के मौसम में इसे बढ़ाकर 150 लीटर तक किया जाता है।
जन स्वास्थ्य विभाग के प्यौदा व मानस रोड स्थित पेयजल स्टोरेज टैंकों में सिरसा ब्रांच नहर से पानी आता है। इन टैंकों के अनुसार प्रतिदिन की आपूर्ति को देखते हुए 24 दिन का पानी स्टोर किया जा सकता है।
इसके अलावा विभाग ट्यूबवेलों के जरिये भी शहर में पानी की सप्लाई दे रहा है। सिरसा ब्रांच नहर में पानी निर्धारित समय पर पहुंचने में देरी होने के कारण यह परेशानी आ सकती है। पहले 28 दिन बाद नहरों में पानी आता था, लेकिन अब 32 दिनों के बाद नहरों में पानी आता है। इस कारण विभाग की तरफ से स्टोरेज किया हुआ पानी भी अब कम ही बचा है।
गर्मी में पेयजल की आपूर्ति सामान्य की अपेक्षा बढ़ जाती है। इस समय पीछे से ही नहर में पानी न आने के कारण सिरसा ब्रांच नहर में पानी नहीं आ सका है। इस बारे में नहरी विभाग से बातचीत हुई है। उन्होंने वीरवार दोपहर से पहले नहर में पानी पहुंचाने का आश्वासन दिया है। पानी आने के तुरंत बाद टैंकों को भर लिया जाएगा। शहर के लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -गोपाल वैद, एसडीओ-जन स्वास्थ्य विभाग