{"_id":"606cb6568ebc3ec79e7bc171","slug":"cash-looted-as-cia-employee-in-kaithal-kaithal-news-knl66422747","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए कर्मचारी बताकर नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईए कर्मचारी बताकर नकदी लूटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। व्यक्ति को अगवा कर साढे़ 29 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर 19 निवासी बलजीत सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह जनवरी मेें शाम करीब चार बजे करनाल रोड डिफेंस कालोनी गली नंबर पांच में बीपीआर इंटरप्राइजेज पर बैठा हुआ था। इस दौरान एक कार में सवार तीन व्यक्ति वहां पर पहुंचे जो खुद को सीआईए टीम के सदस्य बता रहे थे। उन्होंने कहा कि आपने अपराधी को शरण दी है। इसके बाद मारपीट कर उन्होंने उसे कार में बैठा लिया और उससे 29 हजार 500 रुपये छीन लिए। साथ ही मोबाइल फोन व एटीएम कार्ड भी छीनकर ले गए।
आरोपियों ने उससे घर का पता व एटीएम का पासवर्ड भी पूछा अपहरण करके ले गए। बाद में मारपीट करने के बाद छोड़ दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि यह शिकायत पुलिस के पास आई थी। मामले की जांच डीएसपी सुनील ने की। जांच में शिकायत सही मिली। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है। पुलिस शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।