फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cash, jewelery blown away by breaking into the shop

Kaithal News: दुकान में सेंध लगाकर नकदी, जेवरात उड़ाए

Tue, 18 Apr 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 18 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Cash, jewelery blown away by breaking into the shop
कैथल। चोरों ने कैथल चंदाना गेट स्थित प्रिंस ज्वैलर्स की दुकान व दुकान के पीछे बने मकान में सेंध लगाकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। थाना शहर पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दुकान व मकान मालिक अशोक कुमार ने बताया कि वह घर को ताला लगाकर दो दिन पहले अपने बच्चों को लेने के लिए कुरुक्षेत्र गया था। वह सोमवार को बच्चों के साथ घर वापस आया तो दुकान और मकान में सेंध लगी मिली। दुकान में रखी अलमारी व दराज टूटी हुई थी और दुकान-मकान का सामान बिखरा हुआ था। चोरी जेवरात व नकदी और सामान चोरी करके ले गए।
विज्ञापन

दुकान व मकान में चार सीसीटीवी लगे हैं। चोर डीवीआर भी उखाड़कर ले गए। उसे मकान व दुकान से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अशोक कुमार ने बताया कि उसने चोरी की शिकायत डायल 112 गाड़ी को दी और उसके बाद सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। थाना शहर प्रभारी रोहताश ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही चोरों का सुराग लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed