{"_id":"6521abf9d651e814e10e2ae5","slug":"cash-from-shop-generator-from-palace-battery-stolen-kaithal-news-c-18-1-knl1004-236720-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दुकान से नकदी, पैलेस से जेनरेटर, बैटरी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दुकान से नकदी, पैलेस से जेनरेटर, बैटरी चोरी
Sun, 08 Oct 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दो अलग-अलग मामलों में चोर एक दुकान से नोटों की मालाएं व नकदी और एक पैलेस से जेनरेटर, बैटरी, सिलिंडर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जाखौली अड्डा कैथल निवासी संजय मित्तल ने सिटी थाना में शिकायत दी कि उसकी छात्रावास रोड पर बर्तनों व अन्य सामान की दुकान है। पांच-छह अक्तूबर की रात उसकी दुकान से तीन लाख 50 हजार रुपये के नोटों के हार और 50 हजार रुपये नकदी सहित अन्य सामान चोरी हो गई। करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी करनैल सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
गांव सिरसल निवासी साहब सिंह ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि पांच अक्तूबर की रात इच्छनपुर रोड पर बने उसके पैलेस से जेनरेटर, बैटरी, आठ सिलिंडर, छब, पतीले और अन्य सामान चोरी हो गए। जांच अधिकारी विकास ने बताया कि पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
कैथल। गांव भूसला में घर से नकदी व गहने चुराने के मामले में पुलिस ने गांव के ही आरोपी राहुल व कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भूसला निवासी लखी की शिकायत अनुसार उसका परिवार 20 सितंबर को बाहर गया हुआ था। जब परिवार 23 सितंबर को वापस आया तो पता चला कि उसके घर से अज्ञात व्यक्ति गहने व नकदी चुरा ले गए थे। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया और उनके कब्जे से पांच हजार रुपये नकदी व दो चांदी की कडूली बरामद की हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। संवाद