{"_id":"67410bcf526df0376c0f06b4","slug":"cases-of-stubble-burning-decreased-in-the-district-kaithal-news-c-245-1-kht1001-124226-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जिले में पराली जलाने के मामले हुए कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जिले में पराली जलाने के मामले हुए कम
विज्ञापन
कैथल। जिले में पराली जलाने के मामले अब नाममात्र रह गए हैं। पिछले कई दिनों से इक्का दुक्का मामले ही आ रहे थे और शुक्रवार को भी कोई नया मामला सामने नहीं आया। वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से भी जिले में अब कोई नई एफआईआर किसानों पर दर्ज नहीं की गई। बता दें कि पूरे जिले में अब 134 किसानों के खेतों की कृषि विभाग की ओर से रेड एंट्री की गई है।
वहीं, अभी तक पूरे जिले में 38 किसानों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें एक महिला किसान भी शामिल है। जिले में अब पराली जलाने के 190 मामले सामने आ चुके हैं। जोकि हरियाणा में सबसे ज्यादा है। इसमें से दो लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना भी किसानों पर लगाया गया है। शुक्रवार को भी वायु प्रदूषण का स्तर 290 रहा।
इस मामले में कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. बाबू लाल ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशों पर पराली न जलाने को लेकर किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब तक 134 किसानों की रेड एंट्री की गई है। इसे पोर्टल पर भी चढ़ा दिया गया है। पराली जलाने के मामले में जिला प्रशासन की लगातार सख्ती है। बताया कि अभी तक करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जा चुका है। संवाद