फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case will be registered for not closing shops at 6 pm

सायं 6 बजे दुकानें बंद नहीं करने पर होगा केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Case will be registered for not closing shops at 6 pm
सायं 6 बजे दुकानें बंद न करने तथा नाइट कफ्र्यू का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। यह जानकारी डीसी सुजान सिंह ने दी। डीसी ने बताया कि जिले में ऑक्सीजन की संख्या को बढ़ाकर 296 की गई है और निरंतर ऑक्सीजन की सप्लाई व्यवस्था के लिए उच्चाधिकारियों की ड्यूटी नियुक्त की गई है। लघु सचिवालय कांफे्रंस हाल में कोविड-19 विषय पर अधिकारियों की बैठक में डीसी ने यह जानकारी दी। इससे पहले मुख्य सचिव विजय वर्धन ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिले में कोरोना को लेकर स्थिति के बारे में फीडबैक ली। डीसी सुजान सिंह ने कहा कि 29 अप्रैल को 176 मरीज ठीक हुए हैं, जिन्हें घर भेजा गया है। जिले में कुल 34 कोविड केयर सेंटर चयनित किए गए हैं, जिनमें 1410 बेडों की व्यवस्था की गई है। सभी संबंधित केंद्रों के नोडल अधिकारी आवश्यक मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। अब तक 45 वर्ष से अधिक की आयु के 1 लाख एक हजार 800 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 87 हजार 964 को पहली डोज तथा 13 हजार 836 व्यक्तियों को दूसरी डोज लगा दी गई है। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह कुंडू, एसडीएम संजय कुमार, विरेंद्र ढुल, नवीन कुमार, सीटीएम अमित कुमार, सीएमओ डॉ. ओमप्रकाश, विजय लक्ष्मी, ईओ बलबीर रोहिला, डीआईओ दीपक खुराना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed