फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case registered for cheating of Rs 2.40 lakh

Kaithal News: धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:48 AM IST
विज्ञापन
Case registered for cheating of Rs 2.40 lakh
कैथल। शातिर ठग द्वारा गांव कुतुबपुर के एक किसान से दो ट्रालियां ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने किसान की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कुतुबपुर निवासी सुनील ने बताया कि उसके पास बेचने के लिए दो ट्रालियां थी। 13 जनवरी को ट्राली खरीदने के लिए एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले अनजान व्यक्ति ने उससे गांव व घर का पता पूछा। 15 जनवरी को वह व्यक्ति गांव पहुंच गया। ट्राली खरीदने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसे फतेहाबाद की ट्रैक्टर मार्केट में दुकान है। आरोपी ने उससे 2.40 लाख रुपये में दोनों ट्रालियां खरीद ली। उसे एचडीएफसी बैंक फतेहाबाद का चेक दिया जिस पर अरुण नाम के हस्ताक्षर थे। उसने विश्वास करके चेक लेने के बाद आरोपी को ट्रालियां दे दी। बैंक में चेक लगाया तो वह बाउंस हो गया। उसने आरोपी के पास फोन किया तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed