{"_id":"61e9c5990465d5774a5212a9","slug":"case-registered-against-state-general-secretary-of-anganwadi-workers-union-kaithal-news-knl9664025","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की प्रदेश महासचिव के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की प्रदेश महासचिव के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
कैथल। बुधवार को महिला एवं बाल कल्याण कार्यालय की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की प्रदेश महासचिव शकुंतला के खिलाफ विभाग ने पुलिस में केस दर्ज करवाया है।
पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में शकुंतला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को भेजी शिकायत में महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय अधिकारी कैथल की ओर से कहा गया है कि आंगनबाड़ी वर्कर शकुंतला ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई है। शिकायत में कहा गया है कि आंगनबाड़ी वर्कर शकुंतला ने आंगनबाड़ी वर्करों को सरकारी कार्य न करने के बारे में उकसाने व उनको धमकी देने व सरकारी कार्यों में जानबूझ कर बाधा उत्पन्न करने के साथ-साथ सरकारी हिदायतों का पालन न करने पर एक गंभीर समस्या उत्पन्न कर दी है। पुलिस ने इस मामले में धारा 186, 188,506 के तहत शकुंतला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।