फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case registered against four people for assault

मारपीट के मामले में चार लोगों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Case registered against four people for assault
कैथल। गांव कोटड़ा में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव कोटड़ा निवासी बलिंद्र ने बताया कि 12 दिसंबर की रात को नौ बजे अपनी गाड़ी लेकर घर आ रहा था। उसके साथ गाड़ी में उसके गांव से ही विक्रम सवार था। गली से जब गाड़ी निकाल रहा था तो सतबीर उर्फ सोनी, परमजीत उर्फ छोटा, अनूप, दर्शन ने उसे गाड़ी निकालने से मना कर दिया। लेकिन उस समय कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी को वहां से निकलवा दिया।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद विक्रम को घर छोड़कर वहीं से वापस निकलने लगा तो उक्त आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर भी धमकी दी। इसके बाद 13 दिसंबर की सुबह आठ बजे घर से खेत पर जा रहा था तभी दोबारा आरोपियों ने तेज हथियार से हमला किया और मौके से फरार हो गए। जिसमें उसे काफी चोटें आईं। उसे बाद में उसके चाचा चरण सिंह ने अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed