{"_id":"64a9b57c4ea9593fb007b9d5","slug":"case-on-two-in-case-of-tantrik-kriya-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-1560-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तांत्रिक क्रिया करने के मामले में दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तांत्रिक क्रिया करने के मामले में दो पर केस
Sun, 09 Jul 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
कलायत। मृतक की चिता पर तांत्रिक क्रिया करने और श्मशान से उसकी अस्थियां गायब करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कलायत के वार्ड नंबर-7 निवासी पवन कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि पांच जुलाई को उसके छोटे भाई ओमपाल सिंह का देहांत हो गया था। उसका दाह संस्कार गांव के श्मशान घाट में लगभग सुबह 9.00 बजे कर दिया। सात जुलाई को वे अस्थियां इकट्ठा करने के लिए गए तो वे मौके पर नहीं मिली। चिता पर छेड़छाड़ व तांत्रिक विद्या का सामान पड़ा मिला।
उन्होंने मौके पर हालात देखकर शक पैदा हुआ व उसके बाद श्मशान घाट के प्रधान राधेश्याम को फोन पर सूचित सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाने की प्रार्थना की। फुटेज में तीन आदमी चिता के साथ तांत्रिक विद्या करते मिले। उन्हें पता चला आरोपियों में एक मंदिर शिमला के पास रहने वाला मोंटी और दूसरा कपिल मुनी तीर्थ के पास रहने वाला घनश्याम बैरागी थे। जांच अधिकारी बलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।