फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case on three for raping and assaulting a girl

युवती से दुष्कर्म व मारपीट के आरोप में तीन पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Case on three for raping and assaulting a girl
कैथल। सदर थाना के तहत आने वाले एक गांव की 21 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ व मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला थाना में गांव के ही तीन युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव के ही विजय के साथ मित्रता थी। एक दिन आरोपी उसे बहला-फुसलाकर कैथल के एक कैफे में ले गया, जहां आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो भी उतार ली।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार गांव में व कई बार कैफे में बुलाकर जबरन दुष्कर्म किया। इसके अलावा दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि लड़की कैथल के एक कॉलेज में पढ़ने आती थी और युवक भी कोचिंग लेने आता था।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी डॉ. नन्ही देवी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़ व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed