{"_id":"64a5becbda1936fcc8009bb5","slug":"case-on-six-for-assaulting-electricity-employees-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-1411-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बिजली कर्मचारियों से मारपीट के आरोप में छह पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बिजली कर्मचारियों से मारपीट के आरोप में छह पर केस
Thu, 06 Jul 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। बिजली की लाइन ठीक करने गए कर्मचारियों से मारपीट के आरोप में पुलिस ने छह आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
बिजली निगम के एसडीओ अजय कुमार ने चीका थाना में शिकायत दी कि चार जुलाई को शिकायत केंद्र बोपुर में कर्मचारी संदीप तैनात था। वहां के जेई ने संदीप को सूचना दी कि बौपुर एपी लाइन ब्रेक डाउन है, जिसको ठीक करने के लिए उक्त कर्मचारी सहित सुखविंद्र लाइनमैन मौके पर चला गया। दोबारा जेई ने संदीप को सूचना दी कि कम्हेडी गांव में 100 केवी ट्रांसफार्मर का जंफर उड़ गया है।
संदीप ने जेई को कहा कि सारी लाइन बंद करके दोबारा लाइन चलानी पड़ेगी, यहां जमीदार लाइन बंद नही होने दे रहे। इसके बाद कर्मचारी संदीप कम्हेडी गांव में आ गया। वहां रुलदा, लीला, जीत, हंसा, गोला, दीप व अन्य व्यक्तियों ने आकर संदीप को अपशब्द कहे। हाथ में डंडे लेकर मारने के लिए आए व संदीप के साथ धक्कामुक्की की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसआई जगदीश चंद्र मामले की जांच कर रहे हैं।