फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case on 19 people in three cases of assault

Kaithal News: मारपीट के तीन मामलों में 19 लोगों पर केस

Fri, 02 Jun 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 02 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Case on 19 people in three cases of assault
कैथल। मारपीट के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 19 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत के आधार पर सभी मामलों की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


पहले मामले में कच्ची पिसौल गांव निवासी पप्पू राम ने सीवन थाना में शिकायत दी कि 30 मई को आरोपी संदीप, वकील, सेठी, अमरीक, परमजीत, बिक्कर, नेकी व लाला राम ने घर में घुसकर उसे व उसके बेटों को मारपीट करते हुए घायल कर दिया। पप्पू राम ने आरोप लगाया कि जान से मारने की धमकी भी दी। एचसी मंगल सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है।

दूसरे मामले में थेह बुटाना गांव निवासी राजकुमार ने गुहला पुलिस को शिकायत दी कि पांच वर्ष पहले उसने एक गांव निवासी एक युवती से कोर्ट में शादी की थी। 30 मई को वह उस गांव में मजदूरी करने के लिए गया था। वहां कुलदीप, खुशीराम, सुरेश, मिठन, सुंदर व जसबीर ने उसके साथ मारपीट की। एचसी बजिंद्र को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन


तीसरे मामले में चीका थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि 29 मई को आरोपी गुरजंट सिंह, कृष्ण, रोशन देवी, सोनिया व संगीता ने उस पर गंडासी व लाठी से हमला कर उसे पीटा। आरोपी कृष्ण ने उसके साथ छेडख़ानी की व जान से मारने की धमकी भी दी। एसआई मनबीर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed