{"_id":"6866da3398ebe5ea160830ae","slug":"case-filed-against-two-youths-for-raping-a-teenager-kaithal-news-c-18-1-knl1004-683792-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में दो युवकों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में दो युवकों पर केस
Fri, 04 Jul 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में दो युवकों पर केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पीड़ित किशोरी ने दोनों युवकों पर पिहोवा ले जाकर उससे एक होटल में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले में सदर थाना कैथल की पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना कैथल में दी गई शिकायत में एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि 14 वर्षीय बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती है और गांव के स्कूल में ही दाखिला ले रखा है। दो जुलाई को भी उसकी बेटी स्कूल में गई हुई थी। वहां से जसकरण व नीरज नाम के दो युवक उसे बाइक पर
बैठाकर पिहोवा ले गए। वहां पर एक युवक ने होटल में ले जाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया, जबकि दूसरे युवक ने आरोपी का सहयोग किया।
पिता ने बताया कि जब बेटी स्कूल की छुट्टी के बाद भी घर नहीं पहुंची तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। वे दोनों बेटी को बैठाकर गांव वापस छोड़ने के लिए आ रहे थे। जैसे ही परिवार के लोगों ने उनको देखा
विज्ञापन
तो वे बेटी को रास्ते में छोड़कर भाग गए। जब बेटी से पूछा तो उसने मामले के बारे में जानकारी दी।
सदर थाना कैथल प्रभारी सनेष कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 322 व 323 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।