{"_id":"682e34bac62773ce2804ae9a","slug":"case-filed-against-two-for-immoral-activities-in-the-house-kaithal-news-c-18-1-knl1004-652300-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मकान में अनैतिक कार्य के मामले में दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मकान में अनैतिक कार्य के मामले में दो पर केस
Thu, 22 May 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 22 May 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। करनाल रोड स्थित शुगर मिल कॉलोनी में एक किराये के मकान में अनैतिक कार्य करवाने के मामले में तितरम पुलिस ने कैथल निवासी ममता और विकास के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला थाना प्रभारी वीना की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ तितरम थाने में केस दर्ज कराया गया है।
महिला थाना पुलिस एवं दुर्गा शक्ति की टीम ने गत मंगलवार को दबिश देकर एक मकान से चार महिलाओं और दो पुरुषों को हिरासत में लिया था। ये घर में बनाए गए कमरों में संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए थे।पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला कई महीने से कई अन्य महिलाओं को अपने घर बुलाकर अनैतिक कार्य करवा रही थी। महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी ग्राहकों के रूप में वहां बुलाती थी।
हालांकि मौके पर पकड़ी गई महिलाएं इस समय शहर में ही रहती हैं, लेकिन जांच में आया सामने आया है कि वे भी शहर में किराए के कमरे लेकर रहती हैं।
महिला थाना एसएचओ वीना ने बताया कि एसपी कार्यालय की ओर से महिला थाने को पत्र जारी किया गया। इसके आधार पर पुलिस ने टीम तैयार कर सिविल ड्रेस में छापा मारा था। तितरम थाना एसएचओ कृष्ण कुमार ने बताया कि दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों के कब्जे से पेमेंट का स्कैनर बरामद किया है। मामले की जांच की जा रही है।