फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case filed against three people including a woman for using casteist slur

Kaithal News: जातिसूचक शब्द कहे, युवती सहित तीन के खिलाफ केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three people including a woman for using casteist slur
कैथल। किशोरी से दुष्कर्म करने, धमकी देने और जातिसूचक शब्द कहने के मामले में पुलिस ने एक युवती सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी की पहचान सीमा नाम की युवती से थी। वह युवती उसकी बेटी को अपने घर बुला लेती थी। पांच फरवरी को युवती ने उसकी बेटी को अपने घर बुला लिया और अपने भाई विजय के पास अकेले कमरे में छोड़ दिया। वहां पर आरोपी विजय ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद युवती बार-बार उसकी बेटी को बुलाती रही। आरोपी के भाई विजय और पड़ौसी गुलाबा ने 15 अक्तूबर तक कई बार उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दे रखी थी। साथ ही उसे अपशब्द भी कहते थे। थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed