फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case filed against four for demanding share in the contract

ठेके में हिस्सेदारी मांगने के आरोप में चार पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four for demanding share in the contract
कैथल। गांव हरसौला में धमकी देकर शराब ठेके में हिस्सेदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तितरम थाना में ठेकेदार सिसला निवासी श्रवण की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

श्रवण ने बताया कि वह शराब ठेकेदार है। उसने और प्यौदा निवासी नरेंद्र ने मिलकर छह गांवों के ठेके लिए हुए हैं। श्रवण ने बताया कि उसका एक ठेका हरसौला गांव में भी है। 13 जून की रात 10 बजे के करीब उसके पास आरोपी हरसौला निवासी रोहित का फोन आया। उसने कहा कि हरसौला गांव के ठेके में उसका भी हिस्सा कर ले और वह कोई भी पैसा नहीं देगा। उसे फ्री में हिस्सा चाहिए।
विज्ञापन

वह गांव हरसौला में बने ठेके पर 20 मिनट में आ रहा है। ठेके में हिस्सा नहीं देगा तो ठेके पर ताला लगा दूंगा। इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। ठीक 20 मिनट के बाद रोहित अपने तीन अन्य साथियों के साथ लाठी व गंडासी सहित ठेके पर आया व सेल्समैन के साथ मारपीट की और उसको ठेके से बाहर निकाल दिया। पुलिस जांच अधिकारी सुखबीर ने बताया कि हरसौला निवासी रोहित व अन्य तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed