फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case filed against 80 people for obstructing government work

सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 80 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 80 people for obstructing government work
कैथल। सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने 80 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुहला थाना के बीडीपीओ नरेंद्र की शिकायत पर केस दर्ज किया है। नरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और नायब तहसीलदार सुनील कुमार बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट हरियाणा सरकार के आदेश अनुसार गांव दाबन खेड़ी में नशा तस्करी के आरोपी सेवा सिंह के अवैध मकान को गिराने के लिए पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे थे। जब सेवा सिंह के मकान को गिराने की प्रक्रिया शुरू की तो 19 अक्टूबर को करीब एक बजे 80 अज्ञात व्यक्तियों ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली। बुलडोजर के चालक पर ईंटें व पत्थर मारकर हमला कर दिया।
विज्ञापन

वहां पुलिस बल को हल्का बल प्रयोग करने के आदेश दिए। वहां आरोपियों ने बुलडोजर के टायर की भी हवा निकाल दी और शीशे तोड़ दिए। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि अज्ञात 80 लोगों के खिलाफ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में गुहला थाना में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed