{"_id":"67a123a5986ef20f7f052db3","slug":"case-against-two-people-for-creating-ruckus-in-the-bus-kaithal-news-c-18-1-knl1004-573812-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बस में हुड़दंग मचाने के आरोप में दो लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बस में हुड़दंग मचाने के आरोप में दो लोगों पर केस
Tue, 04 Feb 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कैथल से चीका जा रही बस में शनिवार रात के समय एक शराबी की हुडदंग मचाने के आरोप में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि इस मामले में एक दिन पहले ही रोडवेज के कर्मियों ने बैठक करके रोष जताया था। रोडवेज कर्मियों का आरोप था कि दो अज्ञात लोगों ने शराब के नशे में हुड़दंग मचाया और बस के शीशे भी तोड़े। परिचालक की शिकायत पर सीवन थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीवन थाना में दी गई शिकायत में कैथल डिपो में कार्यरत परिचालक रामफल ने बताया कि एक फरवरी की रात के समय वह अपनी ड्यूटी पर था और बस को लेकर कैथल से चीका जा रहे थे। इसका चालक सोमबीर है।
रात करीब नौ बजे जब वह सीवन के बस अड्डा पर पहुंचे तो दो अज्ञात लोगों ने नशे की हालात में बस पर पथराव कर दिया। एक ईंट मेरे मुंह पर लगी व काफी ईंटें बस पर भी लगी जो बस के चार शीशे टूट गए है।
विज्ञापन
एक व्यक्ति हमारी बस में सवार होकर आया था तो व्यक्ति विश्वकर्मा चौंक से बस के आगे अड़कर बस को रुकवाकर चढ़ा था व बस में गाली गलौच करता आ रहा था। धमकी दे रहे थे कि हम बस में आग लगा देंगे। इस मामले में थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।