फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case against six accused in assault

मारपीट के दो मामलों में छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Case against six accused in assault
कैथल। मारपीट के दो मामलों में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में पूंडरी थाने में दी शिकायत में पूंडरी निवासी राजेंद्र ने बताया कि 10 अप्रैल को सुबह साढ़े नौ बजे सैनी मोहल्ले में आरोपी ईशम सिंह और दीपक ने उस पर गंडासी व दांत लेकर हमला कर दिया। इससे वह चोटिल हो गया। पुलिस ने आरोपी ईशम सिंह और दीपक के खिलाफ केस दर्ज किया है। दूसरे मामले में सदर थाने की पुलिस को दी शिकायत में छौत निवासी अमित कुमार ने बताया कि वे दो भाई हैं। बड़ा वह है, अंकित छोटा है। 10 अप्रैल को उसके पिता खेत में पानी देने के लिए गए थे। वहां बैठे आरोपी महिंद्र, साहिल, कपिल और महिंद्र की पत्नी ने उसके पिता पर हमला कर दिया। लड़ाई झगड़ा सुनकर उसका भाई अंकित मौके पर पहुंचा। उसको भी चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed