फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case against 21 in two cases of assault

Kaithal News: मारपीट के दो मामलों में 21 पर केस

Tue, 10 Sep 2024 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Sep 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Case against 21 in two cases of assault
कैथल। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के दो मामलों में पुलिस ने 21 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में चीका निवासी नवाजा राम ने अपनी शिकायत में बताया कि सात सितंबर को रात करीब पौने नौ बजे आरोपी राजीव, छोटा, संजय, प्रदीप, शीला, अमन, अभिषेक, विकास व आठ-नौ अन्य ने उस पर डंडे, गंडासी व लाठियों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में ढांड निवासी संजय ने अपनी शिकायत में बताया कि छह सितंबर को शाम के समय आरोपी विशाल, विपिन, मिंटू व मोहित ने उसे डंडे व लात-मुक्कों से हमला कर चोटें मारी। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामलों की केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed