{"_id":"6712bfeadc2d7bd3d80fc757","slug":"car-riders-hit-scooter-driver-kaithal-news-c-18-1-knl1004-502345-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कार सवारों ने स्कूटी चालक को टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कार सवारों ने स्कूटी चालक को टक्कर मारी
Sat, 19 Oct 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 19 Oct 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
कैथल। चीका में कार सवार पांच आरोपियों ने एक स्कूटी चालक को टक्कर मारकर उसे चोटिल कर दिया और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चीका निवासी गुरुदेव सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि 16 अक्तूबर को रात करीब नौ बजे वह शहर के पटियाला रोड से स्कूटर पर जा रहा था। वहां पर कार में सवार आरोपी शमशेर, लाभ, जसवंत व दो अन्य लड़काें ने उसे टक्कर मारकर चोटिल कर दिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और स्कूटी से तोड़-फ़ोड़ की। थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादमारपीट में पांच आरोपियों पर मामला दर्ज
कैथल। रास्ता रोककर युवक से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अर्जुन नगर कैथल निवासी हरदीप ने शहर थाना में शिकायत दी कि 16 अक्तूबर को आरोपी मोनू व उसके तीन-चार साथियों में रास्ता रोककर उससे मारपीट की। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद