{"_id":"6757469d8407cd94490aad87","slug":"car-overturned-near-expressway-kaithal-news-c-18-1-knl1004-536583-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एक्सप्रेस-वे के पास पलट गई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एक्सप्रेस-वे के पास पलट गई कार
Tue, 10 Dec 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत/कैथल। खरक पांडवा गांव में सोमवार को दिल्ली-जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे के पास सजूमा रोड पर फैले कीचड़ से रपटकर एक फारच्यूनर गाड़ी खेतों में जा पलटी। किसान धर्मपाल सिंह ने बताया कि सुबह करीब छह बजे हुई घटना में गाड़ी ने कई पलटे खाए। घटना को देखकर हर कोई सहम गया लेकिन कुदरत के करिश्मे से वाहन चला रहे चालक मंदीप बाल-बाल बच गए।
बाद में पता चला कि वह अपने मालिक को दिल्ली एयरपोर्ट से गांव दिल्लोंवाली लाने के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान कीचड़ से लबालब सड़क पर गाड़ी नियंत्रित नहीं हो पाई और असंतुलित होकर खेतों में पलट गई। क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे चालक को आसपास के किसानों ने सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना से नाराज किसानों का कहना है कि खरक पांडवा-सजूमा मार्ग की मरम्मत के नाम पर सड़क सुरक्षा व्यवस्था के साथ मजाक हो रहा है।
लोगों का कहना हैकि सड़क पर न तो सफेद पट्टी है और न सुरक्षित वर्म। सरकारी अधिकारी सड़क सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों के नाम पर लीपापोती कर रहे हैं। सड़क निर्माण में इस्तेमाल सामग्री व सुरक्षित वर्म न होने के कारण वाहन चालकों का सफर खतरे में रहता है। सुरक्षा की दृष्टि से जो चौड़ी वर्म तैयार करनी थी, उसे अधिकारियों ने सड़क के पास से ही मिट्टी उखाड़कर अपने कार्य की इतिश्री कर ली। इसलिए सड़क पर चलना सुरक्षित नहीं है।