{"_id":"e1ffcc13384643c61dd1b2031605bd54","slug":"car-hit-tree-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पेड़ पर टकराई, एक मौत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पेड़ पर टकराई, एक मौत तीन घायल
अमर उजाला ब्यूराे/कैथ्ाल
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रविवार रात को गांव सिसला के पास कार का संतुलन बिगड़ने से हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। साथ ही तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जानकारी के अनुसार भाना निवासी रवि, प्रवीन, कृष्ण व उनका चचेरा भाई प्रवीन किसी काम से कैथल आ रहे थे। रात करीब 10 बजे गांव सिसला के पास कार का संतुलन बिगड़ने से कार पेड़ से टकरा गई। जिसमें कार सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
जहां पर रवि को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तितरम थाना से पुलिस कर्मचारी बीरबल ने बताया कि उनको हादसे की सूचना सुबह ही मिली है। हादसा कार के संतुलन बिगड़ने से पेड़ टकराने से हुआ है। जिसमें भाना गांव निवासी रवि की मृत्यु हो गई है और तीन अन्य प्रवीण, कृष्ण व प्रवीण युवक घायल हैं। उन्होंने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन