{"_id":"66df829d139c8653da0421e4","slug":"car-fell-into-pond-due-to-loss-of-balance-one-dead-four-injured-kaithal-news-c-18-1-knl1004-471642-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: संतुलन बिगडऩे से कार गिरी तालाब में, एक की मौत, चार हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: संतुलन बिगडऩे से कार गिरी तालाब में, एक की मौत, चार हुए घायल
Tue, 10 Sep 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 10 Sep 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
कैथल/राजौंद। जाखौली के पास सोमवार दोपहर के समय संतुलन बिगड़ने से एक इंडिका कार सड़क किनारे बने तालाब में गिर गई। हादसे में गाड़ी में सवार पांच युवकों में से एक की मौत हो गई थी जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। इसमें तीन घायलों को करनाल के मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया है। एक युवक को कैथल जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पेट्रोल पंप से तेल डलवाने के बाद सड़क पर अचानक किसी पशु आने के चलते यह हादसा हो गया। इसमें जाखौली निवासी 25 वर्षीय युवक अभिषेक की मौत हो गई। गाड़ी में सवार आशु, विक्रम, सुखदेव और प्रवीण कुमार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गाड़ी में सवार सभी लोग जाखौली से राजौंद की तरफ जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप से तेल डलवाने के बाद सड़क पर अचानक किसी पशु आने के चलते यह हादसा हो गया। सूचना पाकर राजौंद थाना प्रभारी इंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौके पर क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी को उठवाकर जाम खुलवाया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।