फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Car driver attacked with awl, robbed

Kaithal News: कार चालक पर सुआ से हमला, लूटपाट की

Tue, 20 Feb 2024 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 20 Feb 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Car driver attacked with awl, robbed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। तितरम मोड़ के पास दो अज्ञात आरोपी एक कार चालक को सुआ मारकर कार, मोबाइल व 700 रुपये लूटकर ले गए। शिकायत केे आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कार चालक भिवानी का रहने वाला बताया जाता है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी कार को भिवानी से किराये पर लेकर कैथल के लिए चले थे। कैथल पहुंचने के बाद आरोपियों ने एक ढाबे के नजदीक रुपये खुले करवाने के बहाने कार को रुकवा लिया। बाद में चालक को सुआ मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


कार चालक भिवानी के पटेलनगर निवासी दलीप शर्मा ने बताया कि वह किराये पर कार चलाता है। दो आरोपियों ने उसकी कार किराये पर बुक कर ली और भिवानी से चल पड़े। जैसे ही वे कैथल के तितरम मोड़ के नजदीक पहुंचे तो आरोपियों ने कार रोकने के लिए कहा। फिर बहाने से कार को रुकवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीप शर्मा ने बताया कि इस बीच अचानक उस पर आरोपियों ने सुए से हमला कर दिया। इसके बाद कार, मोबाइल व 700 रुपये लूटकर ले गए। वह जैसे-तैसे पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दी।

तितरम थाना एसएचओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। अभी आरोपियों की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed