{"_id":"5005f8dd662ed60b0817420ab6569b47","slug":"car-collids-in-petrol-pump-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप में घुसी कार, बड़ा हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप में घुसी कार, बड़ा हादसा बचा
कैथ्ाल/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शनिवार बाद दोपहर करनाल रोड पर एक कार चालक से अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप में जा घुसी। लेकिन एक बड़ा हादसा बचा गया। हादसे में पेट्रोल पंप संचालक का भारी नुकसान हुआ है। करनाल रोड पर गांव भैणी के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर कार्यरत गणेश कुमार ने बताया कि बाद दोपहर वे सभी नियमित कार्यों में व्यस्त थे। इसी बीच एक कार तेजी से पेट्रोल पंप पर आई। पहले पेट्रोल पंप पर लगा बिजली का खंभा तोड़ा, इसके बाद 11 हजार वोल्टेज का बिजली का खंभा तोड़ दिया। इन सबके बाद कार डीजल की मशीन में जा भिड़ी। संचालक ने बताया कि इस हादसे में पेट्रोल पंप का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक बाल-बाल बच गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।