{"_id":"66d25d7dd663d88de20732f6","slug":"car-collides-with-tree-young-man-dies-three-burnt-kaithal-news-c-18-1-knl1004-464255-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पेड़ से टकराई कार, युवक की मौत, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पेड़ से टकराई कार, युवक की मौत, तीन झुलसे
Sat, 31 Aug 2024 05:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 31 Aug 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गांव दुसेरपुर के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में लगी आग से कार में सवास्चार दोस्तों में से एक युवक की मौत हो गई वहीं तीन अन्य युवक झुलस कर घायल हो गए। घायलों को पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
घटना 29 अगस्त देर रात की है। घटना की सूचना पाकर गुहला पुलिस मौके पर पहुंची। मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया व घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है, जो गांव पीडल कर रहने वाला था। घायल युवकों में से रवि व तरसेम गांव पीडल के और बिंदर गांव बलबेहड़ा का रहने वाला है।
गुहला थाना एसएचओ राजपाल ने बताया कि कार में सवार चारों युवक अपने किसी दोस्त को घर छोड़ने के लिए थेह बिरथ गए हुए थे। जब वे खरकां के रास्ते वापस आ रहे थे तो कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। कार सीएनजी की बताई जा रही है। इस कारण टकराते ही उसमें आग लग गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।