{"_id":"681bbac65fa59e1ce601f52c","slug":"car-collided-with-truck-two-people-going-to-a-wedding-died-kaithal-news-c-18-1-knl1004-641330-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्रक से भिड़ी कार, शादी में जा रहे दो की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्रक से भिड़ी कार, शादी में जा रहे दो की गई जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। चंदलाना गांव में हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। ये सभी झज्जर के धुलेड़ा गांव से अर्टिगा कार में सवार होकर अंबाला के बटेड़ी गांव में शादी में जा रहे थे। नेशनल हाईवे 152डी पर टोल प्लाजा के पास जैसे ही ये पहुंचे तो आगे जा रहा एक ट्रक अचानक हल्के वाहनों की लेन में आ गया। इससे ट्रक से टकराकर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसा बुधवार सुबह करीब नौ बजे बजे हुआ। दोनों घायल युवकों को पहले जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इससे पहले घटना की सूचना मिलने पर ढांड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों व घायलों को सिविल अस्पताल कैथल पहुंचाया था। मृतक युवकों की पहचान 20 वर्षीय अजय और 21 वर्षीय रौनक के रूप में हुई है।
ट्रक चालक के खिलाफ केस
पुलिस ने मृतक अजय के पिता के बयान पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ढांड थाना के जांच अधिकारी बलजोर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला था।
विज्ञापन
उधर, जिला झज्जर के गांव दुलेडा के विकास ने बताया कि अजय उनका लड़का था। दोनों युवक पढ़ाई पूरी करने के बाद घर पर ही रह रहे थे। अब एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में जा रहे थे तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। विकास ने थाने में शिकायत में दी है।
ढांड थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि दुलेडा जिला झज्जर निवासी विकास की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि घायल बचे दोनों युवाओं का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।