फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Candle march taken out in protest against the incident in Manipur

Kaithal News: मणिपुर में हुई घटना के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Candle march taken out in protest against the incident in Manipur
कैथल। नेशनल ह्यूमन राइट एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की जिला कैथल एवं राज्य शाखा के सदस्यों की तरफ से शहीदी स्मारक पर एनएचआरसीसीएस कार्यकारिणी की बैठक की गई। इसके बाद मणिपुर में हुई घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च के उपरांत महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष रणधीर कुमार के निर्देश पर हुई। इसी क्रम में शहीदी स्मारक से पूर्व निर्धारित प्रोग्राम के अनुसार शाम सात बजे मणिपुर में हुई घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। गया। इस दौरान भ्रष्टाचार मुक्ति सेना की तरफ से यशवीर आर्या, एसआरडी स्कूल के प्रधान जगदीश मेहरा तथा एससी बीसी मंच के सभी पदाधिकारी विशेष तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने मणिपुर में हुई हिंसा पर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

ज्ञापन में महामहिम राष्ट्रपति को मणिपुर में हुई हिंसा में प्रभावित महिलाओ, व्यक्तियों, बच्चों को तुरंत उचित न्याय दिलाने का आग्रह किया गया। पुलिस प्रशासन की तरफ से एसएचओ शहर कैथल इंस्पेक्टर दलबीर सिंह की टीम इस मौके पर उपस्थित रही। इस अवसर पर नेशनल ह्यूमन राइट एंड कंट्रोल ब्यूरो हरियाणा के कार्यकारी महेंद्र धानिलां व राज्य के उपप्रधान सत्यवीर दुल के साथ जिला कैथल की एनएसआरसीसीबी शाखा की ओर से सरंक्षक रुलदू राम, संरक्षक श्याम बहादुर खुरानियां, जिला लीगल एडवाइजर चरण सिंह काला, महासचिव सुभाष वर्मा, उपप्रधान हवा सिंह, जयपाल गुप्ता, डॉ. जयकिशन राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed