फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Candidates can apply in HTET till 14th November.

Kaithal News: एचटेट में अभ्यर्थी 14 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

Tue, 05 Nov 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 05 Nov 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Candidates can apply in HTET till 14th November.
कुरुक्षेत्र। शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों का हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) का इंतजार अब खत्म हो गया है। परीक्षा के लिए आवेदन चार नवंबर से शुरू हो गए हैं, जिसको लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह बना हुआ है। पहले ही दिन कई अभ्यर्थी आवेदन करने अपने-अपने निजी सीएससी केंद्रों पर पहुंचे। इसके लिए 14 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद अगर आवेदन पत्र में कोई खामी रह जाती है तो 17 नवंबर तक संशोधन कर सकेंगे। इसके बाद कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। परीक्षा सात और आठ दिसंबर को आयोजित की जाएगी, जिससे उम्मीदवारों को अपनी तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। प्रवेश पत्र नवंबर माह के अंत में जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

परीक्षा तीन स्तरों पर आयोजित होगी, जिसमें प्राथमिक शिक्षक लेवल-वन, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) लेवल-दाे और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) लेवल-तीन शामिल हैं। अभ्यर्थी अपने संबंधित स्तर के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed