फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Canal water was introduced without cleaning the tanks.

Kaithal News: टैंकों की सफाई किए बिना डाला नहरी पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Canal water was introduced without cleaning the tanks.
गांव शिमला स्थित पेयजल टैंकों में जमा गंदगी। संवाद - फोटो : झूले से गिरकर घायल हुए युवक का ट्रामा सेंटर में होता उपचार। संवाद
कलायत। गांव शिमला में पेयजल संकट के प्रति ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से जलघर के स्टोरेज टैंकों की सफाई किए बिना ही उनमें नहरी पानी डाला जा रहा है। टैंकों में जमा काई और गंदगी के कारण पेयजल दूषित होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेताया कि यदि समय रहते सफाई और स्वच्छ जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं की गई तो दूषित पानी से जलजनित बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीण चरण सिंह, मुनीम, राजेश और बसाऊं राम ने बताया कि गांव में नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन

इससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को पानी की जरूरत पूरी करने के लिए दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है।
उनका कहना है कि भाखड़ा नहर का पानी उपलब्ध होने के बावजूद जलघर की व्यवस्था सुचारू नहीं है।
ग्रामीणों के अनुसार बार-बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने नहीं पहुंचे। उन्होंने जनस्वास्थ्य मंत्री और विभाग के उच्च अधिकारियों से जलघर के टैंकों की तत्काल सफाई करवाने, नियमित स्वच्छ पेयजल आपूर्ति बहाल करने और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गांव शिमला स्थित पेयजल टैंकों में जमा गंदगी। संवाद

गांव शिमला स्थित पेयजल टैंकों में जमा गंदगी। संवाद- फोटो : झूले से गिरकर घायल हुए युवक का ट्रामा सेंटर में होता उपचार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed