Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Campaign will be run against encroachment in Siwan

Kaithal News: सीवन में अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

Thu, 16 Oct 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 16 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Campaign will be run against encroachment in Siwan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर पालिका की टीम ने सचिव दीपक कुमार के निर्देशानुसार बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया और दुकानदारों तथा रेहड़ीवालों को जागरूक किया।

इस दौरान लिपिक बलजीत सिंह और सुमित कुमार ने अपनी टीम के साथ मुख्य बाजार, बस स्टैंड रोड, नई अनाज मंडी रोड और अन्य बाजारों का निरीक्षण किया। टीम ने दुकानदारों और रेहड़ीवालों से कहा कि वे अपने ठेले, सामान और रेहड़ियां पीली पट्टी के भीतर ही लगाएं, ताकि आमजन को आवागमन में कोई परेशानी न हो। अधिकारियों ने चेताया कि पीली पट्टी से बाहर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बलजीत सिंह ने कहा कि नगर पालिका नागरिकों की सुविधा के लिए लगातार प्रयासरत है, इसलिए बाजारों को व्यवस्थित और स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


सुमित कुमार ने कहा कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद यदि कोई नियम तोड़ेगा तो चालान और जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। टीम ने दुकानदारों को सहयोग की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुगम बाजार ही नगर की पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान केवल चेतावनी तक सीमित नहीं रहेगा; अगली बार अतिक्रमण मिलने पर जुर्माना लगाया जाएगा। मौके पर टीम ने कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाया और लोगों को नियमों का पालन करने का आह्वान किया।



नगर पालिका ने कहा कि आने वाले दिनों में यह अभियान पूरे वार्ड स्तर पर चलाया जाएगा ताकि सीवन को अतिक्रमण मुक्त और सुंदर नगर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed