फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Camp on basic literacy and numeracy

Kaithal News: आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान पर लगा शिविर

Fri, 27 Jun 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Camp on basic literacy and numeracy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। खंड संसाधन संयोजक कार्यालय गुहला में वीरवार को शिक्षा विभाग की ओर से पांच दिवसीय आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान पर खंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। इस दूसरे चरण के प्रशिक्षण में 90 प्राथमिक शिक्षकों ने भाग लिया। शिविर का आयोजन दो बैचों में 30 जून तक किया जाएगा।

बीईओ बलबीर कश्यप ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रारंभिक साक्षरता और संख्यात्मकता किसी भी बच्चे की शैक्षिक यात्रा की सबसे मजबूत नींव होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रारंभिक साक्षरता का अर्थ केवल अक्षरों और शब्दों की पहचान नहीं, बल्कि समझ के साथ पठन-लेखन और सार्थक संवाद की क्षमता विकसित करना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संख्यात्मकता का मूल उद्देश्य है — संख्याओं को समझना, जोड़-घटाव, गुणा-भाग जैसी बुनियादी गणनाओं में दक्षता प्राप्त करना और इनका व्यावहारिक जीवन में समाधान के रूप में प्रयोग करना।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से पर्यवेक्षक यशपाल रात्रा ने प्रतिभागियों को गतिविधि आधारित शिक्षण, प्रिंट रिच क्लासरूम की अवधारणा, टीएलएम (शिक्षण अधिगम सामग्री) का प्रभावी प्रयोग, स्किल पासबुक भरना, और बच्चों की लर्निंग लेवल पहचानने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया।

मास्टर ट्रेनर्स ने शिक्षकों को मौखिक भाषा विकास, डिकोडिंग, धारा प्रवाह पठन, पूर्व संख्यात्मक अवधारणाएं, आकृति एवं स्थानिक समझ जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।


इस अवसर पर पूर्व जिला एफएलएन समन्वयक सुनील दत्त, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उपेंद्र शुक्ला, एमआईएस कॉर्डिनेटर अश्वनी धीमान सहित मास्टर ट्रेनर कर्मचंद, मंदीप रानी, हंस कौर, रेखा रानी, निधि जैन, राजीव कुमार, कुलदीप नैन और सतीश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed