{"_id":"69af2798719e14c16102ea6f","slug":"calls-for-promoting-participation-for-judicious-use-of-water-kaithal-news-c-18-1-knl1004-861664-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पानी के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए सहभागिता को बढ़ावा देने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पानी के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए सहभागिता को बढ़ावा देने का आह्वान
Tue, 10 Mar 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन हरियाणा और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से सोमवार को खंड ढांड के गांव सलीमपुर मदूद में जल अर्पण दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। वक्ताओं ने घरों में रोजाना पानी के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए लोगों का आह्वान किया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि लाभ सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन केवल नल से जल उपलब्ध कराने की योजना नहीं है, बल्कि यह जल स्रोतों के संरक्षण और भविष्य की पीढ़ियों के लिए पानी सुरक्षित रखने का सामूहिक अभियान है। उन्होंने ग्रामीणों से वर्षा जल संचयन, पानी के विवेकपूर्ण उपयोग और गांव स्तर पर जल संरक्षण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। जिला सलाहकार दीपक कुमार ने बताया कि जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जिले के विभिन्न गांवों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस मौके पर बीआरसी बलकार सिंह, ग्राम सचिव अनु कुमार, भूतपूर्व सरपंच रामदिया, और प्यारेलाल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच राजबीर सिंह ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि लाभ सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सलाहकार दीपक कुमार मौजूद रहे। संवाद