फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Called to stay away from drugs

Kaithal News: नशे से दूर रहने का किया आह्वान

Thu, 14 Nov 2024 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 14 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Called to stay away from drugs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। शहर की समाजसेवी संस्था नेकी का घर संस्था के प्रधान हुकम सिंह मैहला ने आमजन से आह्वान कर नशे से दूर रहने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि वे सचमुच चाहते हैं कि नशे रूपी सामाजिक बुराई को खत्म करना है तो इसके लिए समाज के जागरूक लोगों को आगे आना होगा।

मैहला बुधवार को यहां अपने कार्यालय में कुछ अन्य समाजसेवी लोगों के साथ पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि यदि लोगों को लगता है कि इस बुराई को सरकार व प्रशासन अपने बलबूते पर खत्म कर सकता है तो यह उनका भ्रम है, क्योंकि सरकार के अधिकारी व पुलिस प्रशासन तो नशा बिकने व खाने वाली जगह पर किसी शिकायत या जांच के दौरान ही पहुंचता है परंतु नशा खाने व बेचने वाले व्यक्ति तो हर समय लोगों के बीच में ही रहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ-साथ नशे को रोकने के लिए लोगों की ओर भी जोरदार जागरूकता अभियान चलाए जाने की जरूरत है। उन्होंने एसपी कैथल की ओर से गांव दर गांव लगाए जा रहे नशा जागरूक अभियानों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार को भी ऐसे सामाजिक संगठनों को महत्व देना होगा, जो इस दिशा में पहले से ही काम कर रहे हैं या फिर वर्तमान में काम करने के इच्छुक हैं। कैशियर गुरदीप चाबा व सन्नी कालड़ा द्वारा पौधरोपण कर शुद्ध पर्यावरण का भी संदेश दिया। सन्नी कालड़ा ने बताया कि पर्यावरण प्रेमियों के साथ मिलकर समय-समय पर पौधरोपण करके लोगों को शुद्ध पर्यावरण रखने का संदेश भी देती रहती है।


इस मौके पर गुरशरण दीप सिंह, वरिंद्र वर्मा, गुरमीत सिंह, गुलशन चुग, डॉक्टर गुरबाज सिंह, डॉ. गुरदेव सिंह जोसन, डॉ. राज कुमार आदि मौजूद रहे।

गांवों में किया नशे के खिलाफ जागरूक

कैथल। नशे से आजादी मुहिम के तहत पुलिस ने गांव पहाड़पुर, उमेदपुर, सैर, भुना, खरकड़ा, कक्हेड़ी, कांगथली, ककराला, कक्योर माजरा व कवारतन में आमजन को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान पुलिस टीम ने जानकारी दी कि नशा एक सामाजिक बुराई है। इसका सेवन किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है। उन्होंने आमजन का आह्वान किया कि नशे की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed