फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Called to stay away from drugs in life

Kaithal News: जीवन में नशे से दूर रहने का किया आह्वान

Fri, 26 May 2023 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 26 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Called to stay away from drugs in life
राजौंद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीर बांगड़ा में ब्रह्मकुमारी आश्रम से बहन आशा व बहन वीरा देवी ने नशा मुक्ति अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर अपने विचार रखें। इस दौरान बहन आशा ने जीवन में नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कहा कि हमें हर नशे से दूर रहना चाहिए तथा समाज में हर व्यक्ति को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए क्योंकि नशा व्यक्ति को विनाश की तरफ ले जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नशा करने जीवन अंधकारमय हो जाता है। समाज में उसे व उसके परिवार को हीन दृष्टि से देखा जाता है। उन्होंने कहा कि नशा शरीर के साथ धन की हानि भी करता है। अंत में व्यक्ति इस नशे में इतना डूब जाता है की उसे अपने नशे को पूरा करने के लिए समाज में कई तरह के गलत कदम जैसे चोरी तथा अन्य बुराइयां करनी पड़ती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम सभी को हर प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण के विषय पर बहन आशा ने बताया कि हर व्यक्ति को प्रकृति से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। जीवन में हो सके तो अधिक से अधिक पेड़ों को लगाएं व उनका संरक्षण भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा किपेड़ ही जीवन का आधार है इनसे हमें प्राणवायु मिलती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हमने कोरोना काल में भी देखा है। जबकि पेड़ हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं अत: हम सभी को पेड़ लगाने चाहिए।


बहन वीरा ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। अंत में विद्यालय प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने व नशे की हानियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed