{"_id":"662058791c9e5a8f9409c344","slug":"call-for-youth-to-vote-till-26-kaithal-news-c-18-1-knl1004-370831-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: युवाओं का आह्वान, 26 तक बनवाएं वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: युवाओं का आह्वान, 26 तक बनवाएं वोट
Thu, 18 Apr 2024 04:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 18 Apr 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। चुनाव आयोग की वेबसाइट व मोबाइल एप वोटर हेल्पलाइन के द्वारा नए वोटर कार्ड के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने दी है उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे 26 अप्रैल तक हर हाल में अपने वोट बनवा लें ताकि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के हिस्सा बन सकें।
उन्होंने बताया कि 18 व 19 वर्ष के ऐसे युवा जिनका नाम अभी तक मतदाता सूचियों में दर्ज नही है, वे सभी आगामी 26 अप्रैल तक अपने नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवाने के लिए ऑफलाइन एवं https://voters.eci.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अपने संबंधित बीएलओ या लघु सचिवालय स्थित चुनाव कार्यालय में भी ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तारीख से दस दिन पहले तक नया वोट बनवाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र प्रणाली में जनता सर्वोपरि होती है और एक-एक वोट का बड़ा महत्व होता है, इसलिए सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के इस उत्सव में मतदान करके देश के प्रति अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करें।
विज्ञापन
उन्होंने जिला के मतदाताओं से आह्वान करते हुए कहा कि मतदान करना उनका अधिकार है। चुनाव में मतदान करने का मौका पांच साल के बाद मिलता है। यह अवसर हमें गंवाना नहीं चाहिए बल्कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करके अपने आप को गौरवान्वित महसूस करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि हमारे देश में युवाओं की संख्या अधिक है, इसलिए भारत को युवा देश कहते हैं। इस बात को युवाओं को समझना होगा कि लोकतंत्र में भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत बनता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि अगर आप अपनी आवाज को बुलंद रखना चाहते हैं तो लोकतंत्र के पर्व में वोट डालकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।