फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bustle in Sevan on the great festival of democracy

Kaithal News: लोकतंत्र के महापर्व पर सीवन में चहल-पहल

Sun, 26 May 2024 04:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 26 May 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Bustle in Sevan on the great festival of democracy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। लोकतंत्र के महा-पर्व पर नगर में भारी चहल पहल देखने को मिली। सुबह से ही लोग कतारों में लग गए और अपनी बारी का इंतजार करने लगे। सुबह सात बजे मतदान शुरू होना था, लेकिन मतदाताओं की कतारें सुबह साढ़े छह बजे ही लगना शुरू हो गई थी। महिला, पुरुष, बुजुर्ग, दिव्यांग सभी मतदान को लेकर उत्साहित थे। कोई अपने परिवार के साथ तो कोई अपने मित्रों के साथ मतदान के लिए पहुंच रहा था।

दिव्यांग भी नहीं रहे पीछे

सीवन में दिव्यांगों ने भी अपने मत का प्रयोग किया। दिव्यांग कुलविंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने मत का प्रयोग करने पहुंचा है। इससे पूर्व भी जितनी भी बार भी मतदान हुआ है उसने हमेशा अपने मत का प्रयोग किया है।
विज्ञापन


पहली बार किया मतदान

सीवन निवासी साक्षी सैनी ने पहली बार मतदान किया। बताया कि इस बार पहली बार उनका वोट बना है और उन्होंने पहली बार अपने मत का इस्तेमाल किया है। वह इसके लिए उत्साहित थी और अपने परिवार के साथ वोट डालने आई थी। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि देश की सरकार को बनाने के लिए उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन भर लगी रही कतारें

दिन भर ही नगर में कई बूथों पर वोटरों की कतारें लगी रही। लोग मतदान को लेकर उत्साहित देखने को मिले। लोग अपनी मतदान पर्ची, वोटर कार्ड, आधार कार्ड लेकर मतदान केंद्र पहुंच रहे थे। जिन लोगों के पास मतदाता पर्ची नहीं थी उनकी सहायता के लिए मतदान केंद्रों पर बीएलओ मौजूद थे।
ईवीएम की डेमो में नहीं पहुंचा कोई एजेंट

सुबह जब मतदान अधिकारी ने ईवीएम का डेमो देना था उस समय किसी भी पार्टी का या किसी उम्मीदवार का कोई पोलिंग एजेंट मौजूद नहीं था। उन्होंने स्वयं ही एजेंटों की गैरमौजूदगी में ईवीएम का डेमो किया।

शतायु ईश्वर देवी ने डाला वोट

सीवन निवासी 100 वर्षीय ईश्वर देवी ने अपने पुत्रों, पुत्रवधुओं और पोते के साथ वोट डाला। बताया कि मतदान आवश्यक है और हमें अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed