फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   bussinesman, problem, chairman, board, kaithal

व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन ने सुनीं समस्याएं

Sun, 19 Feb 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Sun, 19 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
bussinesman, problem, chairman, board, kaithal
व्यापारियों ने सुनाई पीड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नई अनाजमंडी के लक्ष्मी नारायण मन्दिर में रविवार को व्यापारियों द्वारा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन गोपाल शरण गर्ग का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नई अनाज मंडी के प्रधान सुरेश मित्तल व मंच संचालन अशोक गोयल ने किया। व्यापारियों द्वारा उनके समक्ष आ रही समस्याओं के बारे में चेयरमैन को अवगत करवाया गया। जगदीश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी वर्ग सबसे ज्यादा टैक्स सरकार को देते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें सरकार की तरफ से कोई सुविधा नहीं दी जाती। सरकार के अधिकारी भी सबसे ज्यादा व्यापारियों को ही तंग करते हैं। श्रवण गोयल ने कहा कि नोटबंदी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी व्यापारियों को ही हुई। बैंक कर्मचारियों ने भी व्यापारियों से कोई सहयोग नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मार्किट कमेटी के कर्मचारियों द्वारा सफाई सुचारू रूप से नहीं की जाती। मंड़ी की सडक़ें टूटी पड़ी हैं, लाईटों की भी समस्या बनी हुई है। मंड़ी के आस-पास मीट की दुकानें बन गई हैं, जहां से गुजरने में भी शर्म आती है। सुरेश गर्ग ने कहा कि सरकार के कर्मचारी सरकार के कंट्रोल में नहीं हैं, जिसके कारण सरकार की बदनामी हो रही है। सुरेश ने बताया कि सरकार द्वारा शहीद मुनीष मित्तल को वीरता पुरस्कार देने की घोषणा की थी, जोकि अभी तक भी पूरी नहीं हुई है। सभी व्यापारी मंड़ी के गेट नं-4 पर मुनीष मित्तल की स्मारक बनाना चाहते हैं, जिसके लिए सरकार मंजूरी नहीं दे रही है। चेयरमैन गोपाल शरण गर्ग ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर व्यापारियों को आ रही सभी समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रयाग राज, सुरेश मित्तल, सुरेश चौधरी, सुरेश गर्ग नौच, जगदीश, मांगे राम, संजय गर्ग, रमेश गर्ग, कृष्ण मित्तल, प्रदीप गर्ग, राधेश्याम, शिव बंसल, रामकुमार व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed