फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Buses are not available from Kaithal to Patiala in the afternoon

दोपहर बाद कैथल से पटियाला के लिए नहीं है बस सेवा, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Buses are not available from Kaithal to Patiala in the afternoon
कैथल। कैथल से पटियाला के लिए दोपहर दो बजे के बाद कोई भी बस नहीं है। इसके कारण कैथल से दोपहर दो बजे के बाद यात्रियों को पटियाला जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि दोपहर दो बजे के बाद किसी यात्री को पटियाला जाना है तो पहले उसे चीका पहुंचना पड़ेगा, इसके बाद वहां से घंटों के इंतजार के बाद ही पटियाला के लिए बस मिलेगी। हालांकि पहले कैथल से शाम 6 बजे भी पटियाला के लिए बस जाती थी, लेकिन बीते कई माह से यह बस सेवा बंद है। अब कैथल से पटियाला जाने वाले यात्रियों को दो से तीन बसें बदलनी पड़ रही है। इससे यात्री परेशान हो चुके है।
विज्ञापन

यात्री मोनी, संतोष, कमलेश, राजो, दीपक, पवन व सोमा ने बताया कि शाम चार बजे के बाद पटियाला के लिए सीधी बस सेवा न होने से काफी यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शाम के समय लगभग 40 से 50 ऐसे यात्री होते है जो हर रोज सीधा पटियाला जाते हैं। सीधी बस न होने से यात्रियों को दो से तीन बसें बदलनी पड़ती है। उसके बाद ही पटियाला पहुंचते हैं। विभाग को चाहिए कि शाम के समय पटियाला के लिए एक सीधी बस सेवा शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed