फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bus stand parking started after one and a half year, people going to work got relief

डेढ़ साल बाद बस स्टैंड पार्किंग हुई शुरू, कामकाज पर जाने वाले लोगों को मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bus stand parking started after one and a half year, people going to work got relief
18-कैथल। बस अड्डा स्थित पार्किंग में खड़े वाहन। - फोटो : Kaithal
कैथल। रोडवेज विभाग की ओर से लगभग डेढ़ साल बाद बस स्टैंड पर वाहन पार्किंग की सुविधा शुरू कर दी है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। वे अब निश्चिंत होकर यहां वाहन खड़े कर सकेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि बीते वर्ष कोरोना महामारी में लगे लॉकडाउन के दौरान बस स्टैंड की पार्किंग बंद कर दी गई थी। लॉकडाउन तो तीन माह बाद खुल गया था, लेकिन बस स्टैंड पर पार्किंग सुविधा न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस दौरान कई लोगों के दोपहिया वाहन भी चोरी हो चुके थे। कोरोना से पहले भी बस स्टैंड पर पार्किंग थी। इसमें बड़ी संख्या में वाहन खड़े होते थे। कैथल के आस-पास के ग्रामीण अपने दोपहिया या कार में कैथल बस स्टैंड तक आ जाते थे। यहां से दिल्ली, चंडीगढ़, हिसार, अंबाला व कुरुक्षेत्र के लिए बस ले लेते थे। शाम को पार्किंग में लगे अपने वाहनों के माध्यम से वे अपने गांवों को रवाना हो जाते थे।
विज्ञापन

कोरोना के चलते अप्रैल 2020 में बस स्टैंड की पार्किंग बंद कर दी गई। विभाग ने लंबे समय बाद अब इसे शुरू कर दिया है। इससे पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले लोगों को काफी राहत मिली है। पार्किंग में खड़े करने वाले वाहनों की रेट लिस्ट में 12 घंटे दोपहिया वाहन खड़ा करने पर 10 रुपये और चार पहिया वाहन खड़ा करने पर 20 रुपये चार्ज लगेगा। वहीं 12 घंटे के बाद 10 रुपये अतिरिक्त चार्ज देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन सुपरवाइजर रोहताश ने बताया कि अभी तक पार्किंग शुरू नहीं होने पर यात्री परेशान थे। चोरी होने का डर बना रहता था, मगर अब यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग शुरू करवाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed