फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   bus shelter, students, wait buses, open, kaithal

धूप, बरसात में खुले आसमान के नीचे करते हैं वाहनों का इंतजार

Mon, 27 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Mon, 27 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
bus shelter, students, wait buses, open, kaithal
दुकानों व निजी प्रतिष्ठानों में जगह ढूंढते हैं स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर में सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर विद्यार्थियों सहित वाहनों के इंतजार में खड़ा होने वाले लोगों की बड़ी समस्या की ओर प्रशासन ने अभी तक ध्यान नहीं दिया है। यहां धूप हो या फिर बरसात, चौक-चौराहों पर आश्रय लेने के लिए कहीं भी बस क्यू शेल्टर नहीं है। नगर परिषद के माध्यम से बस क्यू शेल्टर पर विज्ञापन लगाने सहित कई तरह की योजनाएं बन चुकी हैं। लेकिन यह योजना अभी तक कागजों से बाहर नहीं आई है।
विज्ञापन


शहर में हजारों की संख्या में स्कूल, कॉलेज के बच्चों सहित शहर की कालोनियों से बस अड्डे व अन्य स्थानों पर जाने के लिए लोगों को वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। कई चौक-चौराहे तो ऐसे हैं, जहां दुकानों के आगे बैठकर मजबूरन स्कूल व कॉलेज छात्राओं को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


यहां है बस शेल्टरों की आवश्यकता
पिहोवा चौक, परशुराम चौक, विश्वकर्मा चौक, करनाल रोड बाईपास, आईजी कॉलेज, आरकेएसडी कॉलेज, डा. भीमराव अंबेडकर कॉलेज, कमेटी चौक, सीवन गेट, चंदाना गेट, भगत सिंह चौक, कबूतर चौक, जींद रोड बाईपास चौक,  चंदाना गेट पर बस शेल्टरों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वकर्मा चौक स्थित बस का इंतजार कर रही गांव बाबा लदाना निवासी छात्रा शीतल ने कहा कि यह चौक मुख्य चौक है। यहां बस शेल्टर नहीं है। जिस कारण यहां आने वाली सैकड़ों छात्राओं को ऐसे ही रेहड़ी वालों के पास व दुकानों के आगे बैठकर बस का इंतजार करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed