फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   bus service stop for kaithal to delhi

कैथल से हरिद्वार के लिए बस सेवा पर रोक, दिल्ली-चंडीगढ़ में रात्रि ठहराव नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
bus service stop for kaithal to delhi
कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के चलते दिल्ली व पंजाब में लगाए गए नाइट कर्फ्यू के कारण कैथल से दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए बसों का रात्रि ठहराव बंद किया गया है। इसके अलावा फिलहाल हरिद्वार के लिए बस सेवा को भी बंद कर दिया गया है। इस दौरान दिल्ली के लिए दो व चंडीगढ़ के लिए एक बस का संचालन बंद किया गया है, जो रात्रि ठहराव के लिए कैथल से दोपहर बाद रवाना होती थी। इन बसों के रात्रि ठहराव के बंद होने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतें होंगी। आगामी आदेशों तक यह व्यवस्था जारी रहेगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पंजाब व दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। जो रात्रि दस बजे से सुबह पांच बजे तक जारी रहता है। इसी के चलते कैथल से जो बसें शाम को दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए रवाना होती थी। वह मध्यरात्रि वहां रूककर सुबह वापस लौटती थी। मगर रोडवेज ने अभी फिलहाल इन बसों के रात्रि ठहराव को ही बंद कर दिया है। करीब एक साल बाद कैथल से दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए बसों का रात्रि ठहराव पिछले माह ही शुरू किया गया था। ये बसें लॉकडाउन के चलते बंद की गई थी। लेकिन दोबारा से बढ़ते कोरोना के केसों के चलते विभाग की ओर से इन्हें बंद किया गया है।
विज्ञापन

ये है दिल्ली के लिए समय सारणी
विभाग केे रिकॉर्ड अनुसार सुबह 4.40 बजे कैथल से दिल्ली के लिए पहली बस सेवा व अंतिम दोपहर बाद 3.40 बजे है। इससे पहले शाम 5.40 बजे दिल्ली के लिए अंतिम बस सेवा की सुविधा दी। वहीं शाम पांच बजे चंडीगढ़ के लिए बस सेवा की सुविधा उपलब्ध थी। जो चंडीगढ़ में ही रात्रि ठहराव करती थी। इसे भी विभाग द्वारा बंद किया गया। अब ये बस अंबाला में रात्रि ठहराव करती है। कोरोना के चलते कैथल से हरिद्वार के लिए भी बस सेवा बंद की गई है। ये बस सेवा भी पिछले माह ही शुरू की गई थी। अड्डा इंचार्ज नफे सिंह ने बताया कि विभाग के आदेशानुसार नाइट कर्फ्यू के कारण दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए बसों का रात्रि ठहराव बंद किया गया है। दिल्ली के लिए शाम 4.40 व 5.40 बजे बस का संचालन आगामी आदेशों तक बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed